BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 10:06 am
KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंडी में जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनासा में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कृषि मंडी परिसर में आयोजित हुआ, जहां जनपद अध्यक्ष कामेरी बाई ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम सुश्री किरण आंजना, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जुलानिया, जनपद सीईओ एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह स्थल पर एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संदेश को सुना।

वहीं कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद पोरवाल ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने तिरंगा फहराया। पूरे मनासा नगर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE