वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 10:47 am
KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे एवं नगर परिषद अध्यक्ष विमल राजेंद्र यादव ने किया झंडा वंदन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। देश का राष्ट्रीय महापर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को कसरावद नगर में हर्षाेल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे एवं नगर परिषद अध्यक्ष विमल राजेंद्र सिंह यादव ने झंडा वंदन कर नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिस जवानों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ध्वज वंदन कार्यक्रम में सहभागिता की।


कन्या शाला स्कूल ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम में अनिल जैन एसडीएम, तहसीलदार मुकेश मचार, तहसीलदार नरेंद्र मुवेल एवं शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पत्रकार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित अतिथियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। साथ ही नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE