BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 11:07 am
KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, सरपंच उप सरपंच ने फहराया तिरंगा और ध्वज को दी सलामी, पढे़ बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। ग्राम पंचायत दूदरसी में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल एवं उप-सरपंच प्रेमलता अशोक कुमार पाटीदार ने आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। सैकड़ों ग्रामीणों की ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस राष्ट्रीय पावन पर्व को मनाने में अपनी सहभागिता निभाई। तत्पश्चात सचिव सोहनलाल शर्मा ने सभी ग्रामीणों को मिठाई वितरण की।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जगदीश धाकड़ भी मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित थे। अंत में सचिव सोहनलाल शर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को परंपरागत मनाने में आपकी उपस्थिति के लिए बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE