BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 4:35 pm
KHABAR : नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया विजय दिवस, राष्ट्रीय भक्ति के नारों से गूंजा कारगिल चौराहा, अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विजय दिवस के अवसर पर नीमच का कारगिल चौराहा राष्ट्रीय भक्ति के नारों से गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के बुलंद नारों से पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों की स्वर लहरियों ने सभी में जोश भर दिया।जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के साथ हेमंत हरित, आदित्य मालू, निलेश पाटीदार, दारा सिंह यादव, मेहर सिंह जाट, ललित, योगेश जैन, दुर्गेश शर्मा और भाजपा के पार्षदों सहित गणमान्य नागरिकों ने देश के अमर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कारगिल शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका शौर्य और त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।इन वीर जवानों की अदम्य साहस की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस भीषण युद्ध में 500 से अधिक भारतीय वीर जवानों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, जबकि 1300 से अधिक सैनिक घायल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE