BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 10:54 am
KHABAR : हांसपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा निकालकर, पौधारोपण के लिए किया प्रेरित, महिलाओं को नवांकुर सखी बनाकर किया बीजरोपित पौधो का वितरण, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। पर्यावरण सरक्षंण को लेकर मप्र शासन की अभिनव पहल करते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनासा की चयनित नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा सेक्टर मनासा के प्रस्फुटन ग्राम हांसपुर में नवांकुर सखी हरियाली यात्राष् का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत पंचायत भवन हांसपुर से की गई। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनासा ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि नवांकुर सखीयों को बीज से पौधे तथा पौधे से वृक्ष बनाने का पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलवाया, इसके पश्चात सभी महिलाओ को बीजरोपित पौधे की थैलिया वितरित की गई। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक ने बताया कि महिलाओं की सहभागिता पर्यावरण संरक्षण में सुनिश्चित करने हेतु हरियाली यात्रा प्रत्येक सेक्टर में आयोजित की जा रही है। नवांकुर सखियो को पर्यावरण सरक्षंण के दायित्व को अपना कर्तव्य समझते हुए सरक्षंण की बात कही। इस अवसर पर पंचायत सरपंच, सहायक सचिव, प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं समस्त नवांकुर सखियां उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE