BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 10:59 am
KHABAR : डीपीसी ने किया शासकीय माध्यमिक विद्यालय भादवामाता का निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं की सराहना, विद्यार्थियों को किया गणवेश का वितरण, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

भादवामाता। दिनांक 26 जुलाई 2025 को शाम 4:20 बजे शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भादवामाता का औचक निरीक्षण जिला परियोजना समन्वयक (DPC) दिलीप व्यास एवं एपीसी नरेश जोशी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की समस्त कक्षाएं विधिवत संचालित पाई गईं।

डीपीसी ने VER सर्वेक्षण, मध्याह्न भोजन (MDM), पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, एवं ओलंपियाड पंजीयन की स्थिति का अवलोकन किया। इसके साथ ही कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से अंग्रेजी विषय को लेकर संवाद किया गया, जिसमें छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिए। निरीक्षण के दौरान जिले से पधारे उपयंत्री राणावत ने भी विद्यालय भवन एवं छतों की गुणवत्ता की जांच की तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

अंत में डीपीसी द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए, सभी शिक्षकों को अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु प्रेरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE