BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 12:23 pm
KHABAR : मंदसौर जिले में बारिश का दौर जारी, बोलिया में भर-भराकर गिरा शासकीय माध्यमिक विद्यालय का जर्जर एक बड़ा हाल, कोई जनहानी नहीं, पढ़े खबर

Share On:-

गरोठ। विकासखंड गरोठ के अंतर्गत ग्राम बोलिया स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय की जर्जर दीवार के गिरने की घटना ने एक बार फिर स्कूल भवनों की खस्ताहाली और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। लगातार बारिश के चलते दीवार गिर गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
यह दीवार शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने और राहगीरों के आम रास्ते के किनारे स्थित थी, जिससे आमजन के लिए खतरा और बढ़ गया था। यदि घटना स्कूल समय में होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्यालय भवन की हालत गंभीर बताई जा रही है। लैब, कन्या शाला और दो कक्षों की स्थिति बेहद जर्जर है। यदि समय रहते इन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जर्जर भवनों को चिन्हित कर मरम्मत या ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और स्कूल भवनों की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूलों की जर्जर स्थिति विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके जीवन के लिए भी खतरा बन रही है।
स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि वह गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द आवश्यक कदम उठाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE