BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 12:31 pm
BIG NEWS : भगवान गढ़कैलाश महादेव का भांग व ड्रायफ्रूट्स से श्रृंगार, रतलाम में तीसरे सावन सोमवार पर निकाली कांवड़ यात्रा, 21 हजार रुद्राक्ष की माला पहनाई, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। सावन का तीसरा सोमवार भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। शहर के अमृत सागर तालाब किनारे स्थित अति प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर भगवान गढ़ कैलाश महादेव का भांग व ड्रायफ्रूट्स से आकर्षक श्रृंगार किया है।


सावन माह में भोले की भक्ति चरण पर है। शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिरों में भगवान भोले के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, स्टेशन रोड स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, गढ़ कैलाश महादेव मंदिर, सैलाना के अडवानिया स्थित केदारेश्वर महादेव समेत अनेक शिवालयों पर सुबह से भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे है। कावड़ यात्रा का निकाली जा रही है।


21 हजार रुद्राक्ष की माला पहनाई
गढ़ कैलाश महादेव को 2 किलो भांग व 7 किलो ड्राय फ्रूट्स से सजा कर आकर्षक श्रृंगार किया है। गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ को 21 हजार रुद्राक्ष की माला पहनाई गई है। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर मंत्रोच्चार के साथ भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाकर दर्शन कर रहे है।


कावड़ यात्रा निकली
गांव पलसोड़ा से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक सोमवार सुबह मां पद्मावती मित्र मंडल द्वारा पैदल कांवड़ यात्रा निकाली। भक्त कांवड़ उठाकर हर-हर शंभु भोलेनाथ के जयकारों के साथ शामिल हुए। यात्रा में शामिल भक्तों को 1008 गुरुदेव मंगल दास महाराज के हाथों रुद्राक्ष वितरण किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE