BREAKING NEWS
BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 3:08 pm
KHABAR : कृति संस्था ने किया विदाई समारोह में डॉ. खेड़े का सम्मान, कई संस्थाओं ने भी दी भावभीनी विदाई, बोली- नागरिकों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह अपनापन और स्नेह दिया, नीमच का कार्यकाल सदैव याद रहेगा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। संयुक्त कलेक्टर एवं पूर्व एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने कहा कि नीमच में नागरिकों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह अपनापन और स्नेह दिया है। मुझे कभी यह महसूस नहीं हुआ कि मैं घर से दूर हूं। नीमच का कार्यकाल मेरे जीवन की अविस्मरणीय स्मृति रहेगा और मैं नीमच के विकास और उन्नति के लिए सदैव संकल्पित रहूंगी। वे यह बात साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा आयोजित विदाई समारोह में संबोधित कर रही थीं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी, जिसमें डॉ. ममता खेड़े का स्थानांतरण नीमच से प्रशासनिक अकादमी नरेन्हा, भोपाल किया गया है। उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में 7 अगस्त (गुरुवार) को रात्रि 8 बजे श्री परशुराम महादेव मंदिर परिसर, एलआईसी चौराहा पर यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम महादेव के अभिषेक और पूजन से हुई। मंच पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. ममता खेड़े, उनके पति शैलेन्द्र खेड़े, कृति अध्यक्ष डॉ. अक्षय पुरोहित तथा सचिव कमलेश जायसवाल उपस्थित थे।

कृति अध्यक्ष डॉ. पुरोहित ने कहा कि डॉ. ममता खेड़े एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ ही एक उत्कृष्ट साहित्यकार भी हैं। उन्होंने न केवल प्रशासनिक दायित्वों को गंभीरता से निभाया, बल्कि साहित्य और सृजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ जनता से सीधे संवाद करती रहीं और समस्याओं का समाधान करती रहीं। नीमच के नागरिक उन्हें एक अधिकारी से बढ़कर अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखते हैं।

अपने संबोधन में डॉ. ममता खेड़े ने कहा कि मेरा अधिकांश कार्यकाल खरगोन, खंडवा एवं रतलाम में रहा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर कोचर के सुझाव पर मैंने नीमच ट्रांसफर करवाया और यहां लगभग 4 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया। इस दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग मिला। कानून-व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक, हर कार्य को मैंने पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम को शैलेन्द्र खेड़े ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज नीमच की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्वदेव शर्मा, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, मंजुला धीर, डॉ. बीना चौधरी, डॉ. जीवन कौशिक, किशोर बागड़ी, शैलेष जोशी, एडवोकेट कृष्णा शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने डॉ. खेड़े के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात कृति संस्था द्वारा डॉ. ममता खेड़े को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, स्वच्छता अभियान समिति, पालक संघ, सकल ब्राह्मण समाज और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी डॉ. खेड़े का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र सक्सेना ने किया एवं आभार एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने माना।

इस अवसर पर किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, रघुनंदन पाराशर, भरत जाजू, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, डॉ. सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, हरीश उपाध्याय, इंजीनियर बाबूलाल गौड़, महेन्द्र त्रिवेदी, योगेश पाटीदार, जगदीश लोगड़, तेजपाल जैन, गणेश खंडेलवाल, दिलीप मित्तल, एडवोकेट दिलीप शर्मा, संजय व्यास, जगदीशचंद्र शर्मा, रमेश मोरे, डॉ. प्रतिभा कालानी, प्रियंका कविश्वर, रामप्रसाद शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE