BREAKING NEWS
BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 1:47 pm
NEWS : विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने किया विशेष रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन, धर्म और राष्ट्र की रक्षा का दिलाया संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने चित्तौड़गढ़ में एक विशेष रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान, दुर्गावाहिनी की बहनों ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर धर्म और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दिलाया।
यह कार्यक्रम केवल एक पारंपरिक आयोजन नहीं था, बल्कि हिंदू संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। दुर्गावाहिनी की बहनों ने इस माध्यम से यह संदेश दिया कि रक्षा सूत्र सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा का व्रत है।
इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की प्रदेश संयोजिका लता पाण्डिया विहिप के जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया और जिला मंत्री चंद्र शेखर सोनी भी उपस्थित थे।विभाग संयोजिका लोपामुद्रा जोशी के नेतृत्व में, बहनों ने जिला कलेक्टर आलोक रंजन जी, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, और उप अधीक्षक सरिता सिंह  को रक्षा सूत्र बांधा।
इस अवसर पर बहनों ने अधिकारियों से हिंदू धर्म की रक्षा में सहयोग करने और राष्ट्र निर्माण की इस पवित्र यात्रा में साथ खड़े रहने का आग्रह किया। यह आयोजन हिंदुत्व के प्रति सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागृति लाने का एक प्रयास था।
इस कार्यक्रम में मातृशक्ति की जिला संयोजिका शिवानी साहू, सह संयोजिका निर्मला शर्मा, नगर संयोजिका सपना कीर, दुर्गावाहिनी कार्यकर्ता प्रतिभा तिवारी, नगर शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूर्वा साहू, बाल संस्कार प्रमुख आरुषि पंड्या, और बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज जी साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE