BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 3:53 pm
REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी से बचाव के प्रति किया जागरूक, पुस्तकों का हुआ वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) निकिता सिंह के नेतृत्व में महिला सुरक्षा शाखा एवं जन साहस संस्था द्वारा कमला नेहरू कॉलोनी स्थित मनासा बस्ती में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को मानव तस्करी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं तथा नौकरी, विवाह अथवा अन्य प्रलोभनों के नाम पर दिए जाने वाले झूठे आश्वासनों से सतर्क रहें। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।

उपस्थितजनों को बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मानव दुर्व्यापार के विरुद्ध जागरूक रहने एवं समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) निकिता सिंह, जन साहस संस्था के जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनारतिया, संस्था सदस्य समीर मंसूरी, अनिता दुर्गज सहित महिला सुरक्षा कार्यालय नीमच का स्टॉफ तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

नीमच पुलिस की अपील-
नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों का जबरन श्रम, यौन शोषण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों के लिए शोषण किया जाता है। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE