BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2026, 2:12 pm
BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, डीएसटी ने ऐसे दबोचा, मंदसौर में भेष बदलकर पंचर की दुकान पर कर रहा था काम, प्रेमिका के मोबाइल नंबर से मिला सुराग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित ₹10 हजार के इनामी आरोपी को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर दलोदा क्षेत्र में एक पंचर की दुकान पर काम कर रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कनेरा के एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी बसंतीलाल पुत्र शिवनारायण कुमावत, निवासी नांदवेल, थाना भावगढ़ (जिला मंदसौर), दलोदा के आसपास भेष बदलकर रह रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अफीम डोडा चूरा और एमडी की खरीद-फरोख्त के लिए अपना मोबाइल सिम कार्ड उपलब्ध कराता था और इसके बदले मोटी रकम वसूल करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद मोबाइल फोन रखना भी बंद कर दिया था और अपनी पहचान छिपाकर पंचर की दुकान पर काम कर रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका के मोबाइल नंबर को तकनीकी निगरानी में लिया। पता चला कि आरोपी अपनी दुकान पर आने वाले लोगों के मोबाइल फोन से उससे बातचीत करता था। इसी तकनीकी सुराग के आधार पर डीएसटी टीम ने दलोदा चौराहे स्थित पंचर की दुकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में थाना भावगढ़ (मंदसौर) के एएसआई हीरालाल अटोरिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरोपी को नियमानुसार आगे की कार्रवाई और अनुसंधान के लिए पुलिस थाना विजयपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE