BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 7:51 pm
KHABAR : झाबुआ जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का कलेक्टर नेहा मीणा ने किया औपचारिक शुभारंभ, बोली- यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट करता है बल्कि स्वच्छ भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर कार्यालय परिसर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा किया गया, यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में तिरंगा की स्टॉल लगाई गई, कलेक्टर नेहा मीना सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉल से तिरंगा क्रय कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि यह अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट करता है बल्कि स्वच्छ भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है, उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें तिरंगा रैली, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता गतिविधियाँ, और सामुदायिक भागीदारी से जुड़े आयोजन शामिल हैं।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE