BREAKING NEWS
NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 4:34 pm
BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ मोहन ने लहराया तिरंगा, बच्चों को किया दुलार और सेल्फी भी ली, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक केवल तिरंगा ही तिरंगा, चारों ओर बजते देशभक्ति गीत और उत्साहित युवा३ 14 अगस्त को यह नजारा था भोपाल के कोलार इलाके का। जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई, वैसे ही हजारों युवा चल पड़े देश सेवा का संदेश देने। सभी का केवल एक उद्देश्य, जनता में देशभक्ति और जन सेवा की अलख जगाना। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सादगी भरा अंदाज भी नजर आया। एक तरफ उन्होंने बच्चों को दुलार किया, तो दूसरी तरफ सेल्फी भी लीं। वे कुछ देर के लिए गाड़ी से उतरे और जनता के बीच पैदल भी चले। उन्होंने लोगों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार भी किया। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा।


इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।


निरंतर बढ़ रहा भारत का गौरव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज देशभर में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा जन उत्साह देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। आज विश्व भारत की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य को देख रहा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक मंच पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को हमने निवेश वर्ष के रूप में मनाया। इससे आजीविका का मार्ग आसान हुआ। किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा। दुनिया के सामने भारत का मान-सम्मान-प्रतिमान गढ़ते हुए नए संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस अद्भुत यात्रा के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।


जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
गौरतलब है कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था की ओर से किया गया था। यह वर्षा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया गया। बाइकर्स के अलावा इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में थे। यात्रा के दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE