BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 2:30 pm
KHABAR : जान जोखिम में डाल आदिवासी समाज ने निकाली रैली, तलवार-फसे लहराए, ट्रैक्टर के बोनट पर बैठ 40 किमी सफर, पुलिस बोली- इनपुट नहीं मिला, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। जिले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को दोपहर वाहन रैली निकाली गई। लगभग 40 किलोमीटर लंबी इस रैली में सुरक्षा नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ। युवा पुलिस के सामने तलवार और फरसे लहराते रहे।


रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह दरकिनार किया। कई लोग हाथों में तलवार और फरसे लेकर चल रहे थे। ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर यात्रा करते लोग भी दिखे। डीजे वाहनों पर दर्जनों युवक चढ़कर नाच रहे थे। बाइक सवारों ने न केवल बिना हेलमेट यात्रा की, बल्कि तेज गति से रैली के साथ दौड़ते रहे।


रैली सीधी शहर के सम्राट चौराहा, गांधी चौराहा और अंबेडकर चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों से होते हुए टिकरी पहुंची। पूरे मार्ग पर ष्जय जोहारष् और ष्जय आदिवासी जय भीमष् के नारे गूंजते रहे। सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उत्साह के साथ रैली में शामिल थे। टिकरी में इस अवसर पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इतने बड़े पैमाने पर नियमों के उल्लंघन के बावजूद यातायात पुलिस और प्रशासनिक टीम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब इस संबंध में सीधी जिले के एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव से बात की गई, तो उन्होंने कहा, ष्इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बारे में कोई बयान नहीं दे सकता।ष्

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE