BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 4:27 pm
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को होगा ध्वजारोहण, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल करेंगी ध्वजारोहण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल प्रातः 8.40 बजे ध्वजारोहण करेंगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रकल्पों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा जिला कार्यालय की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि राष्ट्र के गौरव और तिरंगे के सम्मान के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE