BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 5:15 pm
NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल, तिरंगा रैली ने बांधा देशभक्ति का समां, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा चित्तौड़गढ़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या अध्यक्ष रहे। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

युवाओं ने बेबाकी से रखे सवाल-
युवा संवाद के दौरान युवाओं ने पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, बालिका सुरक्षा, रोजगार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी।

सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। केंद्र सरकार युवाओं के सपनों, मेहनत और अधिकारों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली एवं पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रदीप लढ्ढा ने प्रस्तुत किया तथा संचालन किशन गुर्जर ने किया।

तिरंगा रैली से गूंजा शहर-
युवा संवाद कार्यक्रम के बाद भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः भरत बाग पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह, श्रवण सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, सुशील शर्मा, हरीश ईनाणी, अनिल ईनाणी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE