BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 2:49 pm
KHABAR : कल हेलमेट बांटे, आज बगैर हेलमेट निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, अब तक कोई कार्रवाई नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। कल रक्षाबंधन के अवसर पर जिस भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने 251 महिलाओं को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट भेंट किए थे। आज उन्होंने और उनके सैकड़ों समर्थक तिरंगा यात्रा के दौरान हेलमेट नहीं लगाया। वहीं विडंबना तो यह है कि ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन की तरफ से इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।


बता दें कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो विंध्य नगर सड़क मार्ग, बैढ़न के मस्जिद तिराहा, अंबेडकर चौक और तुलसी मार्ग होते हुए यातायात तिराहे तक पहुंची।


तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह बुलेट पर तिरंगा लिए चले। इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया। बाइक चला रहे अधिकांश अधिकांश कार्यकर्ताओं ने हेलमेट नहीं पहना था। विधायक रामनिवास शाह भी बाइक की पिछली सीट पर बैठे थे, लेकिन ना तो उन्होंने और ना ही बुलेट चला रहे शख्स ने हेलमेट पहना था।


इस मामले में जब भाजपा विधायक रामनिवास शाह से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


कांग्रेस बोली- भाजपा की कथनी और करनी में फर्क
कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महामंत्री रामनिवास तिवारी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग नियम मानते ही कब हैं। उन्होंने कहा, ष्कल ही रक्षाबंधन पर विधायक रामनिवास शाह अपने घर आई बहनों को हेलमेट बांट रहे थे। आज खुद ही बाइक पर सवार होकर रैली निकाल रहे हैं और हेलमेट लगाना भूल गए। कार्यकर्ताओं ने भी हेलमेट नहीं पहना। यही है भाजपा की कथनी और करनी में फर्क।ष्

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE