BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 3:00 pm
KHABAR : 50वें जन्मदिन पर थम गईं कांग्रेस नेता की सांसें, मॉर्निंग वॉक पर जाते वक्त गैस की प्रॉब्लम, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। कांग्रेस नेता राकेश पाठक (सन्नू) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज ही उनका 50वां जन्मदिन था। वे रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे उठे और जूते पहनकर दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए निकल रहे थे, इसी दौरान उन्हें गैस की प्रॉब्लम होने लगी। उन्होंने नींबू पानी भी पीया लेकिन कोई राहत नहीं मिली।


जसवाड़ी रोड स्थित पोस्टमैन कॉलोनी के निवासी सन्नू पाठक अपने पड़ोसी को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सीरियस केस बताकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल के लिए रवाना होने लगे कि रास्ते में ही उनकी सांसे थम गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।


त्योहार की खुशियां मातम में बदली
एक दिन पहले भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया। त्योहार के दौरान पाठक भी अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे। उनकी बहनें भी घर आई हुई थी। राखी बंधवाने के कुछ फोटोज भी राकेश पाठक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। त्योहार के बाद बहनें अपने ससुराल के लिए निकल गई थी। भाई की मौत की खबर सुनकर दो बहनें तो रास्ते से ही खंडवा के लिए लौट गई है।


हॉकी प्लेयर पाठक खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसचिव थे
हॉकी प्लेयर रह चुके राकेश उर्फ सन्नू पाठक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके पास प्रदेश कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ में सहसचिव का पद था। खेलों में उनकी काफी रूचि थी। उनके दोस्त नेताओं ने एक गुड़ मॉर्निंग क्लब नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है। सभी दोस्त रोज सुबह 6 बजे से सिविल लाइन क्षेत्र में मॉर्निंग के लिए निकलते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE