BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<     KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 3:51 pm
NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट आबू में देशभक्ति का माहौल नजर आया। उपखंड प्रशासन और नगर पालिका की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


माउंट आबू में 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे विद्यार्थियों और नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। पूरा माउंट आबू देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ माउंट आबू की उप जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।


ब्रह्माकुमारी पीस पार्क में भी निकली तिरंगा रैली
माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पीस पार्क में भी तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में तिरंगा यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति संदेश और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संदेश भी दिया गया। पीस पार्क की ओर से बैजूल भाई के नेतृत्व में निकली रैली पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी।


देशभक्ति नारों से गूंजा माउंट आबू
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति नारों से माउंट आबू गूंज उठा। मुख्य मार्गों से गुजरती यात्रा ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी देशभक्ति का उत्साह जगाया। यात्रा में नगर पालिका आयुक्त राम किशोर मेहता, राज किशोर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


आयोजन के दौरान हर घर तिरंगा फहराने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE