मंदसौर। जिले के ग्राम कयामपुर की रहने वाली रश्मी शर्मा पति विवेक शर्मा को समूह से जुड़ने के बाद इनको 15 से 18 हजार रू प्रतिमाह की आमदनी प्राप्त हो रही है।
पहले रश्मी शर्मा की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उनकी आमदनी 150 से 200 रूपये प्रतिदिन थी। और उन्हे आजीविका चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक दिन रश्मी शर्मा को स्व सहायता समुह का पता चला और समुह से जुडनें के लिए म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला मंदसौर से सम्पर्क किया। विकासखण्ड़ सीतामऊ के कर्मचारियों के द्वारा कयामपुर का भ्रमण कर उन्होंने रश्मी शर्मा से सम्पर्क कर उन्हे समूह के बारे में पूरी जानकारी दी। शर्मा ने गांव की महिलाओं का इकटठा कर कयामपुर में महालक्ष्मी स्व सहायता समूह के नाम से एक समूह का गठन किया ।
समूह से जुड़ने के बाद समूह में रश्मी शर्मा द्वारा हर सप्ताह छोटी छोटी बचत तीन माह तक की गई। जिससे आवश्यकतानुसार आपसी लेनदेन किया गया। समूह द्वारा समय - समय पर बचत जमा की गयी। समूह कि बचत 82 हजार रूपये हो गयी ओर बैंक से समूह को 2 लाख 40 हजार रुपये का सीसीएल लोन हुआ। रश्मी शर्मा ने 30 हजार रूपये का ऋण ले कर राखी बनाने का कार्य किया। रश्मी शर्मा आमदनी 400 से 500 रूपये प्रतिदिन हो गयी है। और माह में 15 हजार रूपये से 18 हजार रूपये प्रतिमाह हो जाती हैं। इस सहायता के लिए रश्मी शर्मा ने म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का आभार एवं धन्यवाद दिया।