BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 4:54 pm
KHABAR : चाचा हमारे विधायक है-भतीजे का टोल प्लाजा पर हंगामा, हॉकी स्टिक से दी धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी पर टोल प्लाजा पर हंगामा करने, कर्मचारियों को धमकाने और टोल टैक्स न देने का मामला दर्ज हुआ है। निखिल, विधायक के बड़े भाई बलराम चौधरी का बेटा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भोरासा थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा पर निखिल चौधरी अपने दो साथियों के साथ पहुँचा। टोल टैक्स मांगे जाने पर उसने कर्मचारियों से कहा कि चाचा हमारे विधायक है “विधायक के नाम पर निकलेंगी गाड़ियां”। इस दौरान उसने हॉकी स्टिक लेकर कर्मचारियों को धमकाया। और देर तक टोल टेक्स पर हंगामा करता रहा।जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है हंगामा करने के दोरान पुलिस कर्मी जब समझाने आया तो उससे भी हुज्जत करते रहा।


सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया भोरासा टोल पर हुई घटना के बाद टोल प्लाजा के एक कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निखिल चौधरी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE