BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 11:29 am
KHABAR : भागवत बोले-शिक्षा और स्वास्थ्य आम लोगों की पहुंच से बाहर, संघ प्रमुख ने कहा- पहले ये सेवा थी, अब कमर्शियल कर दिया गया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि देश में आज शिक्षा और स्वास्थ्य आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। इन दोनों ही सेवाओं को कमर्शियल बना दिया गया है।


उन्होंने कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र एक ही बात है और इसके लिए किया जाने वाला कार्य ईश्वरीय कार्य है। भागवत ने सभी जाति-बिरादरी के प्रमुखों से कमजोर वर्गों को ऊपर उठाने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा, हम हिंदू हैं, और हर हिंदू का सुख-दुख हमारा सुख-दुख है। राष्ट्र और हिंदू समाज के प्रश्नों का समाधान मिलकर करें।


संघ प्रमुख ने रविवार को इंदौर में माधव सृष्टि के कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सेंटर की बिल्डिंग और संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी।


स्वास्थ्य और शिक्षा न सहज, न सुलभ और न ही सस्ती
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा- स्वास्थ्य और शिक्षा ये दो विषय ऐसे हैं। आज के समय में ये समाज के लिए बहुत बड़ी आवश्यकता बन गई है। लेकिन दुर्भाग्य ऐसा है कि ये दोनों बातें आज सामान्य व्यक्ति के पहुंच से बाहर है। उसकी आर्थिक सामर्थ्य की पहुंच के बाहर है। ये सहज, सुलभ नहीं रही और सस्ती भी नहीं है।


भागवत ने कहा- ये सामान्य व्यक्ति की पहुंच के बाहर इसलिए हो जाती है कि पहले ये दोनों काम सेवा के नाते किए जाते थे। आज इसको भी कमर्शियल बना दिया गया है। आज दोनों महंगे होने से हर व्यक्ति के बस में नहीं हैं।


ट्रिलियन डॉलर का धंधा बन चुका है चिकित्सा व्यवसाय
मोहन भागवत ने महंगी चिकित्सा सेवा को लेकर कहा कि किसी मंत्री ने भी कहा था कि यह ट्रिलियन डॉलर का धंधा बन चुका है। साथ ही चिंता जताई कि आज अच्छे इलाज के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है।


कैंसर जैसे रोगों के लिए भारत में केवल दस-बारह शहरों में ही इलाज की बेहतर सुविधा है। ऐसे में बीमार परिवार पर आर्थिक और मानसिक, दोनों तरह का बोझ बढ़ जाता है। अधिक अस्पताल और अधिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से ही इलाज सस्ता हो सकता है। उन्होंने कहा कि इंदौर के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर इस कैंसर केयर सेंटर को बनाया है, जिसे निरंतर चलाना होगा।


मोहन भागवत ने ऐसे बताई शिक्षक की भूमिका
भागवत बोले- मैं बचपन में एक बार मलेरिया के कारण बीमार पड़ा और तीन दिन स्कूल नहीं गया तो मेरे शिक्षक मेरे घर आए और हालत जानी। फिर दूसरे दिन भी आए। वे जंगल में जाकर मेरे लिए कुछ जड़ी बूटी लाए। उन्होंने मेरे पिताजी को बताया कि इसका काढ़ा पिलाइए यह जल्दी ठीक हो जाएगा।


भागवत ने कहा- यह शिक्षक का काम नहीं था, जबकि सरकारी स्कूल था। उन्हें इसका वेतन नहीं मिलता था। शिक्षक ने यह सर्वभाव से किया क्योंकि तब पढ़ाना आजीविका का साधन नहीं था। दरअसल तब छात्र पढ़े यह शिक्षक की जिम्मेदारी होती थी।


चिकित्सक बिना बुलाए मरीज की सेवा करते थे
भागवत ने कहा कि पहले चिकित्सक को पता चला कि किसी घर में कोई बीमार है तो बिना बुलाए पहुंचते थे। जब तक संबंधित ठीक नहीं होता था, तब तक विश्राम नहीं करते थे क्योंकि चिकित्सा करना एक कर्त्तव्य है। अब ऐसा है कि कितना खर्च होता है। इसका हिसाब करना पड़ता है और आवश्यकता तो वही रही।


डॉक्टर मरीजों से संवाद कर उन्हें हिम्मत देते थे
भागवत ने कहा कि पहले डॉक्टर मरीजों से संवाद कर उन्हें हिम्मत देते थे। उन्होंने एक किस्सा सुनाया कि पहले डॉक्टर जिनका मरीजों की स्थिति से कोई संबंध नहीं होता था, लेकिन फिर भी वे पूछताछ करते थे, उन्हें हिम्मत थे।


एक बार एक कैंसर के मरीज ने डॉक्टर से कहा- मेरा बेटा पढ़ रहा है, बेटी की शादी करना है और कर्जा भी है। इसी दौरान मरीज के एक मित्र थे, जो साधन संपन्न थे, उनके घर आए। उन्होंने उससे पूछा कि बेटे के इंजीनियरिंग का कितना खर्चा है, बेटी की शादी का खर्चा, कर्ज कितने का है? सारा पूछा कि कितना है।


मरीज ने कहा कि करीब 10 लाख रुपए है। उन्होंने अपने चेक पर 10 लाख रुपए भरे, साइन किए और देते हुए कहा कि अब चिंता नहीं करना है। इससे मरीज में हिम्मत आ गई और ठीक हो गया।


वह अभी भी जीवित है और काम कर रहा है। मदद करने वाले मित्र का मानना था कि मैं साधन संपन्न हूं लेकिन इतना नहीं हूं। उसने बाद में कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं थे लेकिन कहा कि मैं कुछ करता हूं। यही आज की आवश्यकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE