BREAKING NEWS
HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<     KHABAR : पांच साल से तिरंगे के सम्मान की परंपरा, अब.. <<     दतिया: बहादुरपुर में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का.. <<     KHABAR : सेगांव में प्रशासन और भाजपा के तत्वावधान.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर 15 अगस्त को.. <<     KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 3:39 pm
KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत माता का जयघोष, सैकड़ों बाइक सवारों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा प्रभारी मंगल यादव (महाराजपुरा) के नेतृत्व में एक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा नेता आशुतोष तिवारी और उत्तर प्रदेश के भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर यादव शामिल हुए।इस विशाल तिरंगा हजारों की संख्या में बाइक सवारों ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।यात्रा के दौरान सड़कों पर बड़ी संख्या में बाइक सवार हाथों में तिरंगा लिए दिखाई दिए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। श्भारत माता की जयश् और अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यह यात्रा भांडेर रोड़ बहादुरपुर से अन्य ग्रामों में होते हुए तिरंगा यात्रा का झडिया समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया। इस यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।आशुतोष तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और देश की एकता व अखंडता का संदेश देना है। उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि देश की तरक्की में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE