BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 12:12 pm
BIG NEWS : जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- सरकार के इशारे पर लेते हैं फैसले, 13 अगस्त को आयोजित होगा कार्यक्रम, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ईसी सरकार के इशारे पर फैसले लेती है। इसे लेकर कांग्रेस 13 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


दरअसल, जीतू पटवारी कल इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आयोजित ‘रक्षाबंधन उत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को मध्यप्रदेश में हुई कथित गड़बड़ियों और चुनावी अनियमितताओं का खुलासा किया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि किस तरह की ‘चोरी’ मध्यप्रदेश में हुई। 


उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था में 71 साल की यात्रा के बाद भी आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार यह महसूस हुआ है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारों पर फैसले लेता है, जिससे चुनाव प्रणाली की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है।


पटवारी ने आरोप लगाया कि अगर चुनाव आयोग का रवैया इसी तरह रहा, तो यह जनता के भरोसे के साथ धोखा होगा। चुनाव आयोग का दायित्व है कि वह पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करे, लेकिन हालिया घटनाओं से संदेह पैदा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पहले ही देश के चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठा चुके हैं और अब आयोग को इस पर स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर आयोग को चुप नहीं रहना चाहिए और जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE