BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 12:59 pm
KHABAR : गांवों में संपन्न हुआ विधिक जागरूकता शिविर, विधिक सेवा प्राधिकरण ने रोपे 350 से अधिक पौधे, उपस्थितों को बताया पर्यावरण का महत्व, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाँच ग्राम पंचायतों में लगाये 350 से अधिक पौधे, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव शोभना मीणा, के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन मे पौधों का रोपण कर 350 से अधिक पौधे लगाए गए।

जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार पूनिया ने बताया, कि पौधारोपण के साथ ही स्कूलों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। सचिव शोभना मीणा ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है और इसके तहत पीड़ित की पहचान गोपनीय रखना, त्वरित सुनवाई और कठोर दंड जैसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

जिला विधिक अधिकारी प्रवीण पूनिया ने विद्यार्थियों को समझाया, कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी परामर्श और वकील की सुविधा उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे लोक अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और निःशुल्क सहायता योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है।

इन शिविरों में पैरालीगल वालिन्टियर्स आकाश शर्मा, ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों में पौधारोपण को लेकर उत्साह देखा गया, उन्‍होने अपने हाथों से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE