BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 2:09 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष और अल्पसंख्यक नेता पर राशि हड़पने के आरोप, मुस्लिम महिलाएं पहुंची एसपी ऑफिस, जांच के आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि हड़पने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 40 से 50 महिलाओं की राशि हड़पने का आरोप बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और अल्पसंख्यक नेता पर लगा है। मामले को लेकर महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची और लिखित में शिकायत कर राशि दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।


पैसे मांगने पर मिल रही धमकी
दरअसल आरोपियों ने महिलाओं के हस्ताक्षर और अंगूठे लेकर राशि निकाल ली। महिलाओं द्वारा अपने पैसे मांगने पर बदतमीजी की जा रही है। महिलाओं का कहना पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची थी।


बीजेपी नेता अकील अंसारी और गुलाब नवी पर आरोप
मुस्लिम महिलाओं ने एस पी कार्यालय में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि बीजेपी नेता अकील अंसारी और गुलाब नवी पर गलत तरीके से निकालने का आरोप है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मामला आधारताल थाना अंतर्गत का है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE