BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 2:12 pm
KHABAR : 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालेंगे, घर-घर तिरंगा फहराने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा और इसमें जिलेभर के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।


अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) को मौन जुलूस और प्रदर्शनी आयोजित कर युवाओं को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जाएगा।


मंडल और मोर्चा पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिला बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय भावना से जुड़ा उत्सव बन गया है, जिसमें हर कार्यकर्ता को भागीदारी निभानी है।


तीन स्थानों से निकलेगी तिरंगा यात्रा
बीजेपी नेता आशीष चटकेले ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह तीन अलग-अलग स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो रेलवे स्टेशन तिराहे पर मिलकर नगर निगम कार्यालय तक जाएगी। शाम को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत मौन जुलूस भी निकाला जाएगा।


युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका
बीजेपी जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने जानकारी दी कि तिरंगा यात्रा और मौन जुलूस का आयोजन मंडल स्तर पर भी किया जाएगा। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।


पीड़ितों के परिजनों से भेंट और प्रदर्शनी
जिला अध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन के समय प्रभावित लोगों के परिजनों से भेंट की जाएगी। इसके साथ ही प्रदर्शनी लगाकर विभाजन की विभीषिका से युवाओं को अवगत कराया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले के हर घर में तिरंगा लहराए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE