BREAKING NEWS
नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 2:49 pm
KHABAR : स्मार्ट मीटर को लेकर भोपाल में 2 घंटे का सेमिनार, विरोध के बीच पहली बार अफसर बताएंगे फायदे, तकनीकी पहलू की देंगे जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही उन्हें भारी यानी ज्यादा राशि के बिल दिए जा रहे हैं। इस प्रदर्शन के बीच ही बिजली कंपनी पहली बार सोमवार को स्मार्ट मीटर के फायदे बताएगी। अफसर 2 घंटे का सेमिनार कर रहे हैं। इसमें तकनीकी पहलू के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।


बता दें कि स्मार्ट मीटर को लेकर गोविंदपुरा समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो चुके हैं। कांग्रेस के साथ बीजेपी विधायक भी नाराजगी जता चुके हैं। इसके बाद बिजली कंपनी सोमवार को 2 घंटे की कार्यशाला करने जा रही है। इसमें स्मार्ट मीटर से संबंधित तकनीकी पहलू, उपभोक्ताओं के लाभ और कार्यप्रणाली पर जानकारी दी जाएगी।


बीजेपी विधायक भी जता चुके विरोध
स्मार्ट मीटर को लेकर भोपाल ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं। इससे बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा है। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों से स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी राय जानी थी।


बीजेपी के 13 और कांग्रेस के 5 विधायक यानी कुल 18 विधायकों में से 8 विधायकों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन जहां परेशानी आ रही है, उसे दूर भी किया जा रहा है।


भोपाल में 25 दिन में 5 प्रदर्शन, बिजली दफ्तर का घेराव
राजधानी में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। हर रोज बढ़े बिलों की ढेरों शिकायतें आ रही हैं। इसके विरोध में पिछले 25 दिन में 5 प्रदर्शन हो चुके हैं। कांग्रेसियों के साथ लोग गोविंदपुरा बिजली ऑफिस का घेराव भी कर चुके हैं। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का कहना है कि बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर के जरिए आम व्यक्ति की जेब पर डाका डालने का नया तरीका निकाला है।


ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध ‎किया जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष दानिश खान ने बताया कि स्मार्ट मीटर के ‎नाम पर गरीब उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल दिए जा रहे हैं। जबरन ‎पुराना बकाया बताया जा रहा है। शहर के कई मोहल्लों और‎ गलियों में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर फ्लैक्स लगाए जाएंगे।‎​​​

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE