मंदसौर। हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक देशव्यापी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही है इसी क्रम में ग्रामीणजनों द्वारा तिरंगा रैली, स्वच्छता शपथ एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। हर घर में स्वच्छता अपनाना, गांव को कचरा मुक्त बनाना, स्वस्थ और सुंदर वातावरण बनाना, देशभक्ति और एकता का संदेश फैलाना, स्वच्छ गांव - स्वस्थ भारत - हमारा का संकल्प लिया।