नीमच। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ‘बापू’ को यूं ही सहज, सरल और जमीनी नेता नहीं कहा जाता। सोमवार सुबह रेवली देवली महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर समिति (महारानी भक्त मंडल) के सदस्य, पंचायत में डोम स्वीकृति पर विधायक परिहार का आभार व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान समिति ने महिषासुर मर्दिनी माता धर्मशाला में भी डोम लगाने का आग्रह किया।
विधायक परिहार ने बड़ी दरियादिली दिखाते हुए तत्काल 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी। यह निर्णय पिछले तीन वर्षों से मंदिर परिसर में हो रहे भव्य आयोजनों को देखते हुए लिया गया। इस घोषणा से भक्तों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक परिहार का स्वागत साफा, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया गया। मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और इस बड़ी स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रेवली देवली के ग्रामीणजन और समिति सदस्य गणपत नागदा, देवीलाल नागदा, ओमप्रकाश नागदा, सुरेश नागदा, बबलू नागदा, हीरालाल कुमावत, नितेश पंडित, दीपक नागदा, तेजू नागदा, विशाल नागदा, ललित नागदा, विनोद नागदा, लाला नागदा (पटेल), राहुल नागदा, मनोज (बंटी) नागदा, जितेंद्र नागदा, रवि नागदा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।