BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 3:17 pm
REPORT : कर्तव्य से अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायत जमुनियाकलां, थड़ोद एवं धाकड़खेड़ी के सचिव को निलंबित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव द्वारा जनपद क्षेत्र नीमच की ग्राम ग्राम पंचायत जमुनियाकलां के सचिव लेखचंद जाटव, जनपद जावद की ग्राम पंचायत थड़ोद के सचिव कन्‍हैयालाल धाकड़ एवं मनासा जनपद की ग्राम पंचायत के सचिव नंदलाल तांगड को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
इस संबंध में जारी निलंबन आदेशानुसार 17 मार्च 2025 से समग्र पोर्टल में नागरिकों के समग्र आईडी का आधार के साथ शत-प्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण करने के उद्देश्‍य से विशेष ई-केवायसी अभियान चलाया जाकर कार्य पूर्णता के लिए निर्देश जारी किये गये हैं, किंतु सचिव लेखचंद जाटव कन्‍हैयालाल धाकड एवं सचिव नंदलाल तांगड द्वारा अभियान अंतर्गत सौपे गये दायित्‍वों के निवर्हन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर निलंबन की कार्यवाही की गई।
अतः ग्राम ग्राम पंचायत जमुनियाकलां के सचिव लेखचंद जाटव, ग्राम पंचायत थड़ोद के सचिव कन्‍हैयालाल धाकड़ एवं ग्राम पंचायत सचिव नंदलाल तांगड द्वारा निर्धारित लक्ष्‍य अनुरूप कार्य में प्रगति नहीं लाने एवं कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिला पंचायत सीईओ वैष्णव द्वारा पंचायत सचिव लेखचंद जाटव, कन्‍हैयालाल धाकड़ एवं नंदलाल तांगड को म.प्र.पंचायत सचिव अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के भाग-तीन अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया है। निलंबनकाल में उन्‍हें जीवन निर्वाह भत्‍ता देय होगा और उनका मुख्‍यालय संबंधित जनपद कार्यालय रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE