BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 4:59 pm
KHABAR : उज्जैन में नगर निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा, वक्ताओं ने कहा- देश के प्रति जज्बा-जुनून हमेशा रहना चाहिए, क्रांतिकारी-शहीदों को किया नमन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को उज्जैन नगर निगम ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। फ्रीगंज स्थित शहीद पार्क से प्रारंभ हुई इस यात्रा में हजारों स्कूली बच्चे, आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, उज्जयिनी शतरंज संघ, टेबल टेनिस संघ, अनमोल धरोहर, वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।


शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के बाद यात्रा रवाना हुई, जो घंटाघर, चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट बस स्टैंड, मालीपुरा और दौलतगंज फव्वारा चौक होते हुए सम्पन्न हुई।


नारे लगाते चल रहे थे प्रतिभागी
देशभक्ति के तरानों, भारत माता की जयकारे और वंदे मातरम के नारों से गूंजती यात्रा में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देश के प्रति एकजुटता और सम्मान का संदेश दिया। महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों, देश के वीर शहीदों और महापुरुषों को नमन करते हैं।


स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए
उन्होंने कहा कि देश भक्ति के जज्बे के साथ तिरंगे के सम्मान में हम सब एकजुटता से मैदान में है और देश के प्रति जज्बा, जुनून हमारे मन में सदैव रहना चाहिए। यात्रा में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं से लेकर महिलाएं और युवा जोश और गर्व के साथ शामिल हुए। सभी ने चेहरे पर मुस्कान और दिल में देश को सर्वाेपरि रखने के संकल्प के साथ आजादी के महोत्सव का उत्साह मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE