BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 5:31 pm
KHABAR : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट निकाली तिरंगा यात्रा, नलखेड़ा में बाइक पर स्टंट दिखाते हुए लगाए नारे, देशभक्ति के गीतों की रही गूंज, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ चिंता हरण हनुमान मंदिर, बड़ी पुलिया से हुआ।


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली के रूप में निकाली गई तिरंगा यात्रा में एक भी कार्यकर्ता हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक पीछे सवार लोग खड़े होकर नारे लगा रहे थे।


यात्रा में बैंड-बाजों की धुन और देशभक्ति गीतों के साथ कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए चौक बाजार पहुंची। यहां भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


तिरंगा यात्रा में करीब 1000 लोग शामिल हुए। इनमें नगर के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और व्यापारी वर्ग शामिल थे। सभी के हाथों में तिरंगे थे।

आयोजकों ने लोगों से15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति के साथ नगरवासियों में एकता, सम्मान और स्वच्छता का संदेश भी दे गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE