BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 5:12 pm
KHABAR : इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जाना था चुनाव आयोग पहुंच गए बिजली दफ्तर, बीजेपी बोली-जिन्हें प्रदर्शन की सही जगह नहीं पता वह लोकतंत्र पर उंगली उठा रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राहुल गांधी के समर्थन और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन नेता प्रदर्शन की सही जगह नहीं चुन पाए। वे चुनाव आयोग कार्यालय के बजाय बिजली कंपनी के मुख्यालय पहुंच गए और मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी शुरू कर दी। यहीं से सत्याग्रह जनजागरण अभियान शुरू किया। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें प्रदर्शन की सही जगह पता नहीं, वे लोकतंत्र पर उंगली उठा रहे हैं।


राहुल गांधी के समर्थन में जनता को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान पूरे प्रदेश में जिला और ब्लॉक स्तर पर चलेगा। इसे तहत पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान, धरना-प्रदर्शन और नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। इस दौरान जनता को बताया जाएगा कि किस तरह वोट चोरी कर देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी हैं।


लोकसभा वोट चुराने का अपराध किया
यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। क्या संवैधानिक संस्था बीजेपी की एजेंट बन गई है। आयोग और बीजेपी ने वोट चुराने का अपराध किया है। संविधान पर हमला करोगे, तो हम आपको पकड़ेंगे, समय जरूर लगेगा। उन्होंने कहा कि इस खुलासे ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। बीजेपी नेताओं की बौखलाहट अब बयानों में दिख रही है। वे बेतुके बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। आयोग जांच की बजाय वोटर लिस्ट देने से इंकार कर रहा है। मप्र की बीजेपी सरकार भी वोट चोरी से बनी है।


बीजेपी बोली-जगह तो सही चुनते
कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर हो गइ है। इंदौर बीजेपी सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी ने कहा कि जिन्हें प्रदर्शन की सही जगह नहीं पता वह लोकतंत्र पर उंगली उठा रहे हैं। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सेना का अपमान कर रही है। यह सभी लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। इन पर सवाल उठाएंगे तो लोकतंत्र को कैसे बचाएंगे। यदि चुनाव आयोग से शिकायत है तो जाकर मिलें, शपथ-पत्र दें, आयोग की एक प्रक्रिया होती है, लेकिन जाएंगे नहीं, सड़क पर हंगामा करेंगे। जैसे चौकीदार, चौकीदार बोलकर माहौल बनाया था और फिर सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगकर बाहर आए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE