BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 4:25 pm
KHABAR : नर्मदा नदी में 10 किमी की तिरंगा यात्रा, 6 साल की बच्ची सहित 350 लोग हुए शामिल, तैरकर किया देशभक्ति का प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जबलपुर में मां नर्मदा का तट देशभक्ति के रंग में रंग गया। यहां लगभग 350 लोगों ने नर्मदा नदी में तैरते हुए 10 किलोमीटर की श्अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्राश् निकाली। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के जांबाज जवानों को सम्मान देना और लोगों में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देना था।


गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक
तैराकों ने गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान, उन्होंने तिरंगा लहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। इस यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ यात्रा निकाली गई, जिसकी पहले से ही प्रैक्टिस की गई थी।


10 किमी तैरकर गई 6 साल की प्रज्ञा
सबसे खास बात यह रही कि 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी इस यात्रा में शामिल हुईं। प्रज्ञा ने न सिर्फ तैरकर यह यात्रा पूरी की, बल्कि इतनी कम उम्र में ऐसा साहस दिखाकर सबको हैरान कर दिया। प्रज्ञा को लंबे समय से नर्मदा नदी में तैरने का अभ्यास कराया जा रहा था।


20 साल पुरानी है अखंड भारत यात्रा
संदीप तिवारी ने बताया कि यह श्अखंड भारत यात्राश् पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। तिवारी ने बताया कि इस यात्रा में शहर के सभी प्रतिष्ठित नागरिक, छोटे-बड़े सभी शामिल होते हैं। यह यात्रा उन सभी शहीद जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह आयोजन सिर्फ एक तैराकी यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो हर साल जबलपुर में एक मिसाल कायम करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE