BREAKING NEWS
NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 3:04 pm
KHABAR : पीएम श्री कॉलेज में छात्रों का धरना, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, प्राचार्य ने कहा- कुछ मांगें शासन स्तर की, पढे़ खबर 

Share On:-

डिंडौरी। पीएम श्री चंद्र विजय कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राएं पिछले 24 घंटे से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में एनसीसी यूनिट की स्थापना, एलएलबी पाठ्यक्रम की शुरुआत और स्थाई सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति शामिल हैं।


तीन साल से यही मांग कर रहे हैं छात्र
नगर मंत्री दीपेंद्र जोगी और लक्ष्मण परमार ने बताया कि पिछले तीन साल से यह मांगें की जा रही हैं। छात्रों की अन्य मांगों में खेल मैदान का समतलीकरण, लाइब्रेरी और कैंटीन की सुविधा, छात्राओं के लिए सैनिटरी वेंडिंग मशीन, पेयजल व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का संचालन शामिल है। साथ ही समय पर स्कॉलरशिप, कक्षाओं का नियमित संचालन और लैब में प्रैक्टिकल की व्यवस्था भी मांगों में शामिल है।


प्राचार्य बोले- लाइब्रेरी और ई-लर्निंग रिसोर्स तैयार किए जा रहे
प्राचार्य सुशील दुबे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एलएलबी कक्षाएं शुरू करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से इजाजत नहीं मिली थी। अब शासन ने दो फैकल्टी उपलब्ध कराई है और 34 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।


उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी और ई-लर्निंग रिसोर्स तैयार किए जा रहे हैं। जनभागीदारी के माध्यम से सैनिटरी वेंडिंग मशीन, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मी और कैंटीन की सुविधाएं शुरू करने की कोशिश किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE