BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 2:07 pm
KHABAR : उज्जैन पुलिस ने बनाया अनोखा वायरलेस सिस्टम, अब एक चैनल पर जुड़े शहर और गांव के थाने, कुम्भ में नेटवर्क जाने पर भी करेगा काम, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। पुलिस टीम ने देसी जुगाड़ से एक डिवाइस तैयार किया, जिसकी मार्केट कीमत करीब 5 लाख रुपए है, लेकिन इसे मात्र 2-3 हजार रुपए में बना लिया गया। इस डिवाइस से अब गांव और शहर के सभी थाने एक ही वायरलेस सिस्टम से जुड़ गए हैं। यह तकनीक प्रदेश में पहली बार उज्जैन में लागू हुई है और 2028 के महाकुंभ में यह पुलिस की बड़ी ताकत साबित होगी।


अब तक पुलिस को शहर और देहात के वायरलेस सेट अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर चलाने पड़ते थे। ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या रहती थी और आपात स्थिति में समय पर सूचना देना मुश्किल हो जाता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए उज्जैन पुलिस ने भोपाल पुलिस के एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर रेडियो संचार तकनीक में सुधार किया।


नई डिवाइस ने डिजिटल और एनालॉग सिस्टम को जोड़कर सभी थानों और चौकियों को एक ही चैनल पर ला दिया। अब कंट्रोल रूम से दी गई सूचना एक साथ पूरे जिले में सुनी जा सकेगी।


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उज्जैन 2016 कुंभ और प्रयागराज कुंभ का अध्ययन करने के बाद इस डिवाइस को विकसित किया गया। 2028 में उज्जैन में होने वाले महाकुंभ के दौरान 150 किलोमीटर तक का कम्युनिकेशन एक ही चैनल पर संचालित होगा।


उन्होंने बताया कि यह तकनीक पूरे मध्यप्रदेश में केवल उज्जैन में उपलब्ध है और इसे जल्द ही प्रदेश की सीमा तक बढ़ाने की योजना है। अगर महाकुंभ के दौरान मोबाइल नेटवर्क ठप भी हो गया, तब भी यह सिस्टम काम करेगा। इसके लिए 200 रेडियो स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।


इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका कम खर्च है। अगर इसे बाजार से खरीदा जाता तो इसकी कीमत करीब 1.85 लाख रुपए से अधिक होती। वहीं, उज्जैन पुलिस ने इसे महज 2-3 हजार रुपए में तैयार कर दिया। टीम ने पुराने जमाने की कंप्यूटर मोडेम तकनीक का भी उपयोग किया और शहर के थानों में पांच डीएमआर सेट लगाकर सिस्टम को और एडवांस बना दिया।


इस उपलब्धि के पीछे एएसआई राजकुमार मिश्रा और एएसआई लाल सिंह की टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही भोपाल पुलिस मुख्यालय के एआईजी एनके शाक्य, एएसआई लालजी (भोपाल), एएसआई रामकुमार मिश्रा (उज्जैन), आर. गौरव जायसवाल, रामअवतार वर्मा, सरदार गोरे और छगन निनामा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस नई तकनीक से उज्जैन पुलिस ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब शहर और देहात के थाने एक ही नेटवर्क से जुड़े हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल भविष्य में पूरे मध्यप्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी तकनीकी क्रांति साबित हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE