BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 3:58 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर महिलाओं का विरोध, बोरे लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं महिलाएं, कहा- हिम्मत है तो भरो बोरे में, माफी की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं बोरा लेकर मंगल भवन से कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाडली बहनों पर दिए गए विवादित बयान का विरोध किया। महिलाओं ने कार्यालय के बाहर बोरा दिखाते हुए कहा “अगर हिम्मत है तो हमें भरो बोरे में।


महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का बयान सीधे प्रदेश की लाडली बहना योजना से लाभान्वित हो रही बहनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार बहनों को सम्मान दे रही है, जबकि कांग्रेस नेता उनका मजाक उड़ाकर महिला समाज को नीचा दिखा रहे हैं।


कांग्रेस से माफी की मांग
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस पार्टी ने इस बयान पर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।


कहां की लाडली बहने सबको बोरियों में भर देंगे
बता दें कि बुधवार को राजगढ़ में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जयवंत गुर्जर ने मंच से विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था-“कहां की लाडली बहने सबको बोरियों में भर देंगे।” उनका यह बयान गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल में बदल गया था। अब महिलाओं के इस विरोध से मामला और तूल पकड़ गया है।


आने वाले चुनाव में भी उनकी औकात दिखा देंगे
महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीलम सक्सेना ने कहा कि लाडली बहनों का सम्मान आज कांग्रेस को खल रहा है, क्योंकि चुनाव में हमारी लाडली बहनों ने उन्हें उनकी औकात दिखा दी है। वे कहते हैं कि हमें बोरों में भर देंगे, अरे साहब, चुनाव में तो हम बहनों ने आपको बंद करके मोहनपुरा डैम में डुबो दिया था। आज भी मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख लाडली बहनें यही कहना चाहती हैं कि अभी तो यह राजगढ़ है, जैसे पिछले चुनाव में हमने उनका सूपड़ा साफ किया था, वैसे ही आने वाले चुनाव में भी हम उन्हें उनकी औकात दिखा देंगे।


पूरे मध्यप्रदेश की लाडली बहनें भाजपा के साथ’
उन्होंने कहा कि हम राजगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की लाडली बहनें भाजपा के साथ हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से कहना चाहती हूं कि अगर आप अध्यक्ष बने हैं, तो ऐसी ऊर्जा लेकर मत आइए कि आपका नाम और निशान ही मिट जाए। कम से कम आप जनप्रतिनिधि हैं, अपने कार्यकर्ताओं को संभालिए कि वे क्या बोल रहे हैं।


कांग्रेस बहनों को बोरे में भरने की बात करती है
मातृशक्ति का जहां पूजन किया जाता है, वहां उन्हें आगे बढ़ाया जाता है, और कांग्रेस पार्टी हम बहनों को बोरे में भरने की बात करती है। मैं तो कहती हूं कि कांग्रेस पार्टी के उन तमाम नेताओं को सबक सिखाना चाहिए। आने वाले चुनाव में लाडली बहनें कांग्रेस को करारा जवाब देंगी।


महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता दुबे ने बताया कि परसों नव-नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष के स्वागत समारोह में मंच से एक चुने हुए जनप्रतिनिधि ने लाडली बहनों को बोरे में बंद करने का विवादित बयान दिया था। इसके विरोध में आज महिला मोर्चा और लाडली बहनें कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर रही हैं और उस बयान के लिए माफी की मांग कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE