BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 3:18 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम हनुमंतिया में चलाया शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान, लाखों रूपए मूल्य की 0.50 हेक्टेयर शासकीय जमीन को कराया मुक्त, जावद तहसीलदार गर्ग ने की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के अभियान के तहत गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद प्रीति संघवी के मार्गदर्शन में तहसीलदार नवीन गर्ग द्वारा ग्राम हनुमंतिया तहसील जावद के शासकीय सर्वे नंबर 826 रकबा 0.50 हैक्टेयर पर चल रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। ग्राम हनुमंतिया में एक समाज के व्यक्तियों के द्वारा सामाजिक धर्मशाला निर्माण के लिए सर्वे नंबर 826 पर समतलीकरण कर तार फेंसिंग कर जाली लगाकर अतिक्रमण किया गया था। जिस पर से न्यायालय तहसीलदार जावद में 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित करते हुए शासकीय भूमि से बेदखली का आदेश किया गया था ।जिसमें दल गठित कर सोमवार 18 अगस्त को 2025 को अतिक्रमण हटाने हेतु दल गठित किया गया । राजस्व विभाग के उक्त दल द्वारा गुरुवार 21 अगस्त 2025 को शासकीय भूमि पर से खंभे व तार फेंसिंग, जाली को हटाकर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया लगभग 30 लाख रुपए मूल्य की उक्त शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार नवीन गर्ग, राजस्व निरीक्षक दिलीपसिंह चुंडावत, पटवारी कुणाल सैनी, अक्षय बोराणा, दीपेंद्र सिंह राठौर, दीपक बनोदा, कैलाश यादव, पंकज तोमर, राजकुमार शर्मा, हिमांशु तिवारी, कन्हैयालाल खेमवानी व 50 कोटवारों का दल उपस्थित था। यह जानकारी तहसीलदार नवीन गर्ग द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE