BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 4:03 pm
KHABAR : नीमच संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मनासा में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती का भव्य स्वागत, सैंकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस मनासा, रामपुरा एवं कुकड़ेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का स्वागत मंदिरों की नगरी मनासा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर तहसील एवं नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। मनासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी, कुकड़ेश्वर अध्यक्ष कैलाश राठौर तथा रामपुरा अध्यक्ष राजू गरासिया ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, मंगेश संघई, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष पोरवाल, पार्षद सत्यनारायण लाक्षकार, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, प्रभारी जिला के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष शशि कसेरा एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, भाजपा द्वारा की जा रही प्रताड़ना, गुटबाज़ी समाप्त करने तथा जमीनी कार्यकर्ताओं और चाटुकारों की पहचान जैसे मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए।

नवागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सभी की बातें गंभीरता से सुनते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के दुख-सुख में साथ खड़े रहेंगे, गुटबाज़ी से परे रहकर कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करेंगे और अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

तहसील क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने बाहेती का फूल-माला, शाल, श्रीफल एवं साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नपा अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE