BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 3:19 pm
BIG NEWS : एमपी के निशानेबाजों ने कजाकिस्तान में लहराया परचम, मानसी और ज्योतिरादित्य ने जीते पदक, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 16 से 30 अगस्त 2025 तक कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही है, जहां मध्यप्रदेश की माटी के सितारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  


मध्यप्रदेश खेल अकादमी की शॉटगन स्कीट शूटर मानसी रघुवंशी ने जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है।  मुख्यमंत्री ने इन युवा निशानेबाजों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE