BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 4:50 pm
KHABAR : अहमदाबाद में छात्र की हत्या का रतलाम में विरोध, आरोपियों के घर बुल्डोजर चलाने की मांग, सिंधी समाज का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। अहमदाबाद में सिंधी समाज के 14 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को रतलाम में सिंधी समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूज्य सिंधी पंचायत के बैनर तले बड़ी संख्या में समाजजन, साधु-संत और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन कलेक्टर राजेश बाथम जनसुनवाई में थे। देर तक बाहर नहीं आने पर समाजजनों ने नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर आए और राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया कि अहमदाबाद के सेवन्थ डे हायर सेकेंडरी स्कूल के 14 वर्षीय छात्र नयन (यूवी) पिता गिरीशकुमार संतानी की मुस्लिम समाज के कुछ छात्रों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना से न केवल अहमदाबाद बल्कि पूरे देश का सिंधी समाज आहत है। रतलाम का सिंधी समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।


शांतिप्रिय समाज को झकझोरा
समाजजनों ने कहा कि सिंधी समाज हमेशा से शांतिप्रिय और सहिष्णु रहा है। हिंसा व उपद्रव से दूर रहने वाला यह समाज इस घटना से गहराई तक हिल गया है। पूरे समाज ने इसे जघन्य अपराध बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE