भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस वल्लभ भवन में कामकाज ठप हो गया। मंत्रालय में E ऑफिस पोर्टल अचानक बंद हो गया, जिससे शासकीय काम प्रभावित हुआ। वहीं अधिकारियों ने मुख्य सचिव को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एनआईसी सर्वर में प्रॉब्लम आने की वजह से पोर्टल बंद हो गया। जिससे ऑनलाइन फाइलिंग, ई-टेंडरिंग समेत ट्रेजरी ट्रांजेक्शन में दिक्कत आ रही थी।
प्रदेश के सरकारी दफ्तर वल्लभ भवन में गुरुवार को ई-ऑफिस पोर्टल अचानक बंद हो गया। कामकाज ठप होने से मंत्रालय में ऑनलाइन फाइलिंग समेत कई जरूरी प्रक्रियाएं रुक गईं। पोर्टल बंद होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना मुख्य सचिव को दी है। बताया जा रहा है कि NIC के सर्वर में तकनीकी समस्या की वजह से ई-ऑफिस पोर्टल बंद हुआ।
ई-ऑफिस पोर्टल बंद होने से ऑनलाइन फाइलों को आगे बढ़ाने और उनके निस्तारण में परेशानी आई। इसके अलावा ई-टेंडरिंग और ट्रेजरी से जुड़े ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के काम भी प्रभावित हुए। वहीं तकनीकी टीम सर्वर की समस्या को दूर करने में जुटी हुई है।