BREAKING NEWS
NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 3:30 pm
REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, स्त्री रोग, दंत, नेत्र, मानसिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पढ़ाई और करियर की व्यस्तता के बीच छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से ‘सेहत संकल्प’ के तहत विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्त्री रोग, दंत, नेत्र, मानसिक स्वास्थ्य एवं सामान्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सुचित्रा सिंह परिहार रहीं। रोटरी प्रार्थना का वाचन अंतिमा भाटिया ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन हीर सिंह राजपूत ने किया।

विभिन्न विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण-
शिविर में छात्राओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा जांच के साथ दंत एवं नेत्र परीक्षण किया गया। गोमाबाई नेत्रालय की टीम ने नेत्र जांच की। इसके अलावा शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं रक्तचाप सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। मनोवैज्ञानिक ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

चिकित्सकों ने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की सलाह दी। छात्राओं ने भी विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछकर व्यक्तिगत परामर्श प्राप्त किया।

प्रत्येक छात्रा का बनाया आरोग्य कार्ड-
शिविर की विशेष पहल के रूप में प्रत्येक छात्रा का आरोग्य कार्ड बनाया गया, जिसमें उसकी स्वास्थ्य जांच का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच में भी सुविधा मिलेगी। शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब अध्यक्ष युजेंद्र सिंह भाटिया, सचिव अभिषेक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अंतिमा भाटिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीना चौधरी, महाविद्यालय स्टाफ एवं चिकित्सकीय टीम मौजूद रही।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE