BREAKING NEWS
BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2026, 3:36 pm
KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित पक्ष, लाठी से हमला और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के सुजियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और मामले में न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित हरविंदर सिंह निवासी ग्राम सुजियापुर ने बताया कि 5 मई 2026 की सुबह वह अपने गांव मढ़ेवा पहुंचे थे। आरोप है कि वहां कुछ लोग हाथों में लाठी लेकर खड़े थे और जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने को लेकर विवाद करने लगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि जमीन बेचनी है तो उन्हें ही बेचो, किसी अन्य को बेचने पर अच्छा नहीं होगा।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने और गाली देने से रोकने पर आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले को लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE