भोपाल/मनासा। मध्य प्रदेश भारत पेंशनर समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 24 अगस्त 2025, रविवार को भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में शासन से लंबित मांगों को लेकर भावी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान अन्य पेंशनर संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से पेंशनर क्रांति मोर्चा का गठन किया गया और आंदोलन के प्रथम चरण की घोषणा की गई। तय किया गया कि आंदोलन की शुरुआत शांतिपूर्वक शंख या ढोल बजाकर की जाएगी, ताकि शासन तक पेंशनरों की आवाज़ बुलंद रूप से पहुँचे। मोर्चा के आह्वान पर पेंशनरों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पहला आंदोलन 31 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 3रू30 बजे कारगिल चौराहा, नीमच नाका, मनासा पर होगा।
इस अवसर पर पेंशनर समाज के प्रांतीय सचिव एवं तहसील शाखा मनासा अध्यक्ष देवीलाल शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए यह आंदोलन जरूरी है। उन्होंने सभी से संगठित होकर एकता का परिचय देने की अपील की।