मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में गठित टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में अपह्रत नाबालिग बालिकाओं को क्रमशः खाचरौद (मप्र) और प्रतापगढ़ (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब किया।
मामले 22 व 24 अगस्त को दर्ज हुए थे, जिनमें अज्ञात आरोपियों द्वारा नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।
इस सफल कार्रवाई में उनि नितिन कुमावत, उनि धर्मेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।