BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 8:02 pm
KHABAR : सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन का संतुष्‍टी के साथ निराकरण कर, रैंक में सुधार लाए, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी सी.एम.हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करें और अपने विभाग की रैंक में सुधार लाए। किसी भी विभाग की रैंक टाप टेन से कम ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, बीएस कलेश, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रतिमाह 10 तारीख के पहले किसी भी सीएम हेल्‍पलाईन शिकायत को मांग आधारित बंद ना करवाएं। प्रयास करें, कि सभी शिकायतें संतुष्‍टी के साथ निराकृत हो। कलेक्‍टर ने समाधान ऑनलाईन में दर्ज लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता से बंद करवाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में इस माह 500 घरों में छतों पर सौलर सयंत्र स्‍थापित किए जा जाएंगे। अधीक्षण यंत्री ने सभी विभागो से प्रीपेड विद्युत कनेक्‍शन करवाने के लिए मांग अनुसार राशि जमा करवाने का आगृह किया। बैठक में कलेक्‍टर ने इस माह अंत तक 10 हजार किसानों का फसल बीमा पंजीकरण करवाने के निर्देश कृषि, सहकारिता एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिए। कलेक्‍टर ने आयुष्‍मान कार्ड के लिए पंजीकरण की संख्‍या बढ़ाने, टी.बी.मुक्‍त अभियान के तहत स्‍क्रीनिंग, एक्‍सरे एवं जॉंच बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्‍होने सभी शासकीय विभागों को अपने भवनों पर रेस्‍को मॉडल के तहत छतों पर सौलर सयंत्र लगवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की भी विभागवार समीक्षा की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE