BREAKING NEWS
REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<     KHABAR : राजगढ़ में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली,.. <<     NEWS : 15 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण कर भूमिका.. <<     देवली में जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की पढ़ाई.. <<     BIG NEWS : 17 थाने, 47 केस और 42 क्विंटल से ज्यादा नशा...,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय वॉलीबॉल.. <<     KHABAR : सरकारी रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर.. <<     शुजालपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा.. <<     बड़गांव में विकास के दावों की खुली पोल, आज भी.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 8:23 pm
KHABAR : माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तहत विधायक एवं कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों के साथ अपने हाथों से बनाए माटी के गणेश, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय के 250 से अधिक बच्‍चों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्‍हान पर प्रदेश में माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तहत माटी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान के तहतजिला प्रशासन नीमच द्वारा उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में मंगलवार को आयोजित कार्यकम में विधायक दिलीप सिह परिहार, न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णवव वंदना खण्‍डेलवाल, पार्षदगणों व अन्‍य अधिकारी कर्मचारियों ने लगभग 250 छात्र-छात्राओं के साथ मिट्टी के गणेश की प्रतिमाएं अपने हाथों से बनाई।
श्माटी गणेश, सिद्ध गणेश के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विरेन्‍द्र सिह ठाकुर, गायत्री परिवार के गिरीराज सिह, योगेश प्रजापति, हर्षिता सोनी ने विद्यार्थियों को माटी की गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया। अतिथियों और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई माटी के गणेश की प्रतिमाए वे अपने-अपने घर ले जाकर, गणेश चतुर्थी पर इन प्रतिमाओं को विराजित करेंगे।
इस अवसर पर विधायक परिहार व जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सभी उपस्थितजनों और जिलेवासियों को गणेश चतुर्थी पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू, प्रीती संघवी, किरण आंजना, जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया, डीपीसी दिलीप व्‍यास व अन्‍य अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE